रामगढ़, सितम्बर 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष भारती कुशवाहा रामगढ़ जिले के श्री श्री करमा पूजा महोत्सव कुंवर टोला अखरा और मुंडा टोला अखरा पहुंच करम गोसाई से आशीर्वाद लिया। इस दौरान कमेटी के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान किया। इसके बाद बहनों के साथ नृत्य किया। इसके बाद उन्होंने सभी लोगों को करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करम परब भाई बहन के प्रेम और प्रकृति की उपासना का परब है। हमें मिलजुल कर पर्व को मनाना है। मौके पर बसंत भुइयां, चंदन मुंडा, आनंद कुशवाहा, राजन करमाली, संजय मुंडा, रूपेश गंझू सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.