बोकारो, जून 10 -- धरती आबा भगवान बिरसा की 125 वीं जयंती पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेताओं ने नया मोड़ मे भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर बोलते हुए वक्ताओं ने अलग झारखंड राज्य के लिए उनके संघर्षों को याद किया और कहा कि अलग झारखंड राज्य बनने के 25 साल के बाद भी उनके सपने अधूरे हैं। झारखंड के आदिवासियों के शोषण के खिलाफ आज की मौजूदा सरकार भी लाचार है, गठबंधन की राजनीति ने मौजूदा हेमंत सरकार को पंगु बना दिया है। नीति विहीन झारखंड आदिवासियों और मूलवासियों की हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है। हेमंत सरकार स्थानीय, नियोजन, विस्थापन और पलायन रोकने के लिए नीतियां नहीं बना रही है। लेकिन शराब नीति तैयार है। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता विजय कुमार सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा महतो, प्रदेश महामंत्री श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.