सिमडेगा, अगस्त 17 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला में रविवार को रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में झारखंड लोकतांत्रित क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक हुई। ब्रज किशोर की अगुवाई में आयोजित बैठक में प्रखंड समिति का विस्तार किया गया। साथ ही रविंद्र सिंह को अध्यक्ष, राजू सिंह को उपाध्यक्ष, विनोद नाग व रविंद्र सिंह को उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी, पुनीत प्रीतम सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। जबकि विकास मगहिया को सचिव, ललित कुमार सिंह को महासचिव, रूपेंद्र सिंह को सह सचिव, कर्मवीर सिंह को महामंत्री, मनोज बड़ाइक मंत्री, सिकंदर बड़ाइक कार्यकारी सदस्य बनाया गया। वहीं देवंती कुमारी को महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष, रोहित बड़ाइक को छात्र संगठन अध्यक्ष सहित अन्य कई लोगों को विभिन्न जिम्मेवारी दी गई। मौके पर रविंद्र सिंह ने कहा कि विधाय...