रामगढ़, दिसम्बर 26 -- गोला, निज प्रतिनिधि। विगत माह हुई बारिश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला का चहारदीवारी कई जगहों पर गिर गया है। जिससे आवारा पशुओं के अलावे असमाजिक तत्व अस्पताल में घुस जाते हैं। चहादिवारी की मरम्मती को लेकर शुक्रवार को जेएलकेएम के जिला प्रवक्ता पांडव कुमार महतो ने बीडीओ सुधा वर्मा को आवेदन सौंपा है। जिसमें कहा है कि सीएचसी का चहारदीवारी कई जगह टूट कर गिर गया है। जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने चहादिवारी की मरम्मती अविलंब करने की मांग की है। चहारदिवारी की मरम्मती पर चिकित्सा प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने भी सहमति जतायी है। इस मौके पर परमेश्वर महतो, हीरालाल महतो, रविन्द्र कुमार महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.