आदित्यपुर, अक्टूबर 13 -- आदित्यपुर, संवाददाता। केंद्रीय अध्यक्ष एवं विधायक जयराम महतो के समर्थन में पार्टी के कोल्हान के पदाधिकारी खुलकर सामने आए हैं। रविवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि जेएलकेएम के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। प्रमंडलीय अध्यक्ष नवीन महतो ने कहा कि मौजूदा समय में लड़ाई संरक्षण की है, जबकि झगड़ा आरक्षण को लेकर दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के गठन में आदिवासी और कुड़मी दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बावजूद इसके आज केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को टारगेट किया जा रहा है। जबकि वे शोषित-पीड़ित वर्ग के लोगों को 75 प्रतिशत वेतन देने जैसे ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। केंद्रीय संगठन सचिव सविता महतो ने कहा कि जयराम महतो को धमकियां दी जा रही हैं, जबकि रेल टेका आंदोलन मूल रूप से कुड़मियों का आंदोलन था। हम अपमानजनक व्यवहार का व...