भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर मंगलवार को जेएलएनएमसीएच (मायागंज अस्पताल) के दंत रोग विभाग में कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इसके तहत मरीजों का मुख कैंसर का जांच किया गया और संदिग्ध मिलने पर आगे के लिए जांच-इलाज के लिए होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मुजफ्फरपुर जाने की सलाह दी गई। वहीं मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिससे सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की समाप्ति के बाद सदर अस्पताल में कैंसर स्क्रीनिंग एवं परामर्श जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार मनस्वी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार, हॉस्पिटल मैनेजर आशुतोष कुमार आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.