श्रावस्ती, फरवरी 10 -- श्रावस्ती। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के अधिवक्ताओं ने न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएम कोर्ट) के न्यायालय का बहिष्कार समाप्त करने का निर्णय लिया है। बुधवार से सभी अधिवक्ता जेएम कोर्ट पर न्यायिक कार्य करेंगे। बार एसोसिएशन के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पांच फरवरी से न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती के कोर्ट का बहिष्कार चल रहा था। इस सम्बन्ध में न्यायिक मजिस्ट्रेट व अधिवक्ताओं के बीच गतिरोध समाप्त करने के लिए जनपद न्यायाधीश ने एडीजे अमित कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया। मंगलवार को आमसभा की बैठक से पूर्व समिति एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सकारात्मक वार्ता हुई। इसके बाद आमसभा की बैठक में अधिवक्ताओं से राय ली गई। आमसभा की बैठक में सहमति बनने के बाद संघ के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.