मुंगेर, नवम्बर 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जे.एम.एस. कॉलेज, मुंगेर में शुक्रवार को वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डा.) सत्यदित्य सिंह ने की। यह आयोजन शिक्षा विभाग (बिहार सरकार) एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व को पुनर्स्मरण कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह अंग्रेजी विभागाध्यक्ष मो. तबारक अंसारी द्वारा की गई। इसके बाद इतिहास विभागाध्यक्ष डा. विश्वनाथ ने वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक संदर्भ और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.