रांची, फरवरी 8 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरोआजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगे आरोपों के सामने आने का समय आ गया है। आज राज्य में अराजकता का माहौल है। सरकार अपने वादे से इतर भ्रष्ट इरादे दिखा रही है। सुदेश महतो गुरुवार को रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी नेता जुबेर अलाम के नेतृत्व में जेएमएम नेता डॉ पार्थ पारितोष और उनकी टीम समेत हटिया और रांची विधानसभा क्षेत्र के कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर उन्होंने पार्टी की नीति तथा सिद्धातों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि युवा बेहतर भविष्य के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। आप सभी ...