अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कुछ समय से बजट के अभाव में जेएन मेडीकल कॉलेज में रूकी पड़ी बच्चों की हार्ट सर्जरी अब जल्द शुरू होने जा रही है। कमिश्नर संगीता सिंह के प्रभावी हस्तक्षेप से 87 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है, जिससे बच्चों के जीवन को नया संबल मिलेगा। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज स्थित इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी सेंटर में आरबीएसके योजना के तहत गरीब एवं कमजोर वर्ग के बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी की जाती है। कुछ समय से बजट न मिलने के कारण दिल में छेद, हार्ट सर्जरी और स्टेंट डालने जैसे महत्वपूर्ण ऑपरेशन ठप हो गए थे, जिससे सैकड़ों बच्चे प्रतीक्षा सूची में फंसे थे। मामला संज्ञान में आते ही कमिश्नर संगीता सिंह ने एनएचएम के मि...