बलिया, दिसम्बर 1 -- बलिया l जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने संयुक्त रूप से सोमवार को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य एड्स के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना और इससे संबंधित भ्रांतियों को दूर करना था। एड्स के प्रति जागरूकता के लिए छात्रों ने रैली निकाली, जिसमें शामिल छात्रों द्वारा 'एड्स हटाओ, समाज बचाओ,' 'जानकारी ही बचाव है', और 'स्वस्थ जीवन, स्वस्थ समाज' आदि नारों के साथ जनजागरण किया। इस दौरान रेड रिबन के संयोजक डॉ संजीव कुमार ने एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की और उपस्थित छात्रों व शिक्षकों के बीच इस रोग की रोकथाम और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश भी डाला। बताया कि एड्स एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सही जानकारी और सावधानी बरतन...