मुंगेर, जनवरी 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को रमनकाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यालय के हॉस्टल में रह रहे छात्र से मिलने आए परिजन मुख्य द्वार पर गार्ड से नोंकझोंक कर रहा था। इसकी सूचना प्राचार्य अरुण कुमार को दी गई। मौके पर पहुंचे प्राचार्य के साथ भी युवक दुर्व्यवहार करने लगा। जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से दोनों युवक को पकड़ा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना पाकर हवेली खड़गपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की तलाशी ली। इस दौरान दोनों युवक शराब के नशे में पाए गए। वहीं सूत्रों की माने तो दोनों युवक विद्यालय के अंदर शराब लेकर गए थे और अंदर में ही झाड़ियां में छुपाकर शराब का सेवन किया। इसके बाद प्राचार्य ने लखनपुर निवासी चंद्रशेखर आजाद का पुत्र आकाश कुमार एवं छात्रा से मिलने आए उसका चचेरा भाई विक...