सहारनपुर, दिसम्बर 8 -- जेएनवी में आयोजित पुरातन छात्र समारोह में पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर में पुरातन छात्र समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। पूर्व छात्रों ने कार्यक्रम में छात्रों से अपने अनुभव साझा करते कहा कि पढाई में एकाग्रता से की गई पढाई हमेशा स्मरण रहती है। पढाई के साथ खेलकूद पर भी घ्यान देना जरूरी है। पुरातन छात्र सुमित, अजय, दीक्षांत, रोहित, दीपक, अभय, किशोर, आदेश, मोहित आदि छात्रों ने अपने अनुभव व्यक्त किए। प्राचार्य राजकुमार ने पुश कहा की उसके पुरातन परंपरा जितनी समृद्ध होगी संस्था का समाज में उतना ही नाम होगा। और उसके विद्यार्थी समाज के लिए उतना ही महत्वपूर्ण योगदान देंगे ।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पुरातन छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।उप प्राचार्य डॉक्टर ...