सहारनपुर, जुलाई 21 -- बड़गांव। जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटाचांद में आयोजित संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य व संयोजक राजकुमार गौतम ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से छात्रों में वैज्ञानिक सोच व प्रतिभा सामने आती है। प्रदर्शनी में छात्र व छात्राओं ने गणित को आसान बनाने,कृषि विकसित ,शुद्ध पानी , चन्द्रयान अभियान , कचरा प्रबंधन, उर्जा, सिंचाई साधन जैसे करीब 12 मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए। छात्रों के माडलों की निर्णायक मंडल ने सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.