लातेहार, अगस्त 25 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिला योगासन खेल संघ के तत्वावधान में छठे जिला योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को बाजकुम के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष पूनम देवी, प्राचार्य आर पासवान, संघ के संरक्षक बलिराम सिह और अधिवक्ता संघ के सचिव संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में रांची जिला योगासन खेल संघ सचिव डॉ. ए़के घोषाल, संयुक्त सचिव आर्य प्रहलाद भगत, तकनीक सचिव चैताली मुखर्जी, कोषाध्यक्ष सुषमा तिग्गा ने भी भाग लिया। मौके पर संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि खेलो का हमारे जीवन में विशेष स्थान है। खास कर योग और आसन हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने में सहायक होते हैं। योग से असाध्य रोग तक दूर हो जाते हैं। योग व आसन प्राचीन काल से...