पाकुड़, अगस्त 24 -- महेशपुर, एक संवाददाता। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर महेशपुर पाकुड़-1 में शनिवार शाम को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल इंचार्ज राजेश कुमार साह ने बताया कि चंद्रमा के दक्षिणी पोल पर भारत द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत के विद्यालयों में अंतरिक्ष दिवस से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला रोवर प्रज्ञान था। जो भारत के चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा था। चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की और प्रज्ञान रोवर ने उसी समय सतह पर काम करना शुरू कर दिया। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर महेशपुर पाकुड़-1 के छात्रों ने प्रश्नोत...