नई दिल्ली, फरवरी 2 -- - पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को भी किया गया है निलंबित, 20 हजार का लगा जुर्माना -निलंबन के दौरान कैंपस से भी रहेंगे बाहर,10 छात्रों पर 19-19 हजार का जुर्माना -लाइब्रेरी में एफआरटी सिस्टम तोड़फोड़ मामले में दी गई सजा नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ. बी. आर. आंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी आधारित प्रवेश द्वार में तोड़फोड़ के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। मुख्य प्रॉक्टर कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी आदेश में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के अलावा सेंटर फॉर पॉलिटिकल स्टडीज के पीएचडी छात्र व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नितीश कुमार को दोषी पाए जाने पर दो सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया गया है साथ ही तुरंत हॉस्टल खाले कर दो सेमेस्टर...