नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) की ओर से हाल में पदाधिकारियों के निलंबन के विरोध को लेकर कैंपस में छात्र संसद का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए। छात्र संगठन द्वारा जानकारी में कहा गया है कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासनिक बाधाओं के कारण करीब दो घंटे की देरी से हुई, क्योंकि ध्वनि व्यवस्था को स्थल तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी गई थी। बाद में बड़ी संख्या में छात्रों के मुख्य द्वार पर जुटने के बाद प्रशासन ने अनुमति दी। यहां आए छात्र नेताओं ने एक स्वर में निलंबित और निष्कासित छात्रों पर की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग की। एफटीआईआई पुणे के छात्र प्रतिनिधि अमृतांग्शु ने पाठ्यक्रमों के केंद्रीकरण और असहमति पर नियंत्रण के आरोप ...