अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट क्षेत्र में बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) पतंजलि उपाध्याय के साथ हुई मारपीट और उन्हीं के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को लेकर विभागीय कर्मचारियों में रोष है। घटना के विरोध में मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारी व विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने एसपी सिटी मृगांक शेखर से मुलाकात कर तहरीर सौंपी। कर्मचारियों का कहना है कि थाने में तहरीर स्वीकार नहीं की गई थी। एसपी सिटी ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। अधिशासी अभियंता व संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष राहुल बाबू कटियार ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि विभागीय कर्मचारी वैधानिक कार्य के दौरान कानूनी संरक्षण में हैं, ऐसे में उनके विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई अनुचित है। मुख्य अभियंता वितरण क्षेत्र पंकज अग्रवाल ने बताया कि पला रोड औद्योगिक क...