कौशाम्बी, मार्च 29 -- नगर पालिका परिषद मंझनपुर में तैनात अवर अभियंता ओंकरनाथ पटेल के सरकारी आवास में शनिवार दोपहर आग लग गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे जेई ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, इससे पहले ही कई महत्वपूर्ण अभिलेखों के साथ लगभग दो लाख रुपया कीमत का गृहस्थी का सामान जल चुका था। जेई के मुताबिक वह मूल रूप से वाराणसी के निवासी हैं। यहां मंझनपुर में घना का पूरा स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। रात को आवास पर भी सरकारी काम निपटाते हैं। इसलिए, फाइलें आवास में रखी हुई थीं। घटना के समय जेई कार्यालय में थे। आवास में ताला बंद था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.