रुद्रप्रयाग, अप्रैल 6 -- रुद्रप्रयाग के लिए खुशखबरी है, कि यहां के 50 छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग जेईई व मेडिकल नीट की तैयारी के लिए चयन किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता भूपेंद्र भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने देहरादून में बलूनी क्लासेज के निदेशक विपिन बलूनी से आग्रह किया था कि पहाड़ में भी सुपर 50 आयोजन किया जाए ताकि यहां के आर्थिक कमजोर बच्चों को निशुल्क कोचिंग का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि चयनित छात्रों को एक साल निःशुल्क कोचिंग व स्टडी मटेरियल की सुविधा दी जाती है। यहां तक हॉस्टल फीस व मैस चार्ज में भी छूट दी जाती है। कहा कि यह सुविधा पहाड़ में आर्थिक कमजोरी से जूझ रहे मेधावी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। कहा कि 12 वीं के बाद न सिर्फ बच्चे बल्कि उनके माता-पिता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.