बेगुसराय, फरवरी 12 -- वीरपुर। खरमौली निवासी राम कुमार महतो के पुत्र अभिषेक कुमार ने जेईई मेन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उसने 98 परसेंटाइल अंक लाकर अपनी मेधा क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्हें भौतिकी में 95.42, रसायन में 97. 62 और गणित में 97.90 प्रतिशत अंक मिले हैं। अभिषेक उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली से मैट्रिक करने के बाद पटना के चर्चित सुपर 30 क्लास में कोचिंग के लिए चुने गए थे। वह इस समय वहीं निःशुल्क कोचिंग कर रहे हैं। उनकी सफलता पर खरमौली हाई स्कूल के एचएम संत कुमार सहनी, शिक्षक संतोष महतो,सहदेव किशोर आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अभिषेक बचपन से ही मेधावी रहा है। वह गणित और विज्ञान विषयों में स्कूल में भी हमेशा अव्वल रहता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...