रांची, फरवरी 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों ने जेईई मेन में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। जामताड़ा के साहिल सिन्हा ने 97.65 परसेंटाइल के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। धनबाद के अंकित कुमार ने 97.61, हजारीबाग के निखिल कुमार ने 95.37, देवघर के वैभव सिंह ने 93.56, गिरिडीह के अनीश शर्मा ने 93, बोकारो के अंबरिश राजशेखर ने 91.79 परसेंटाइल सहित कई विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल से अधिक प्राप्त किए। इसके अलावा गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा आदि विद्यार्थियों ने 80 परसेंटाइल से अधिक प्राप्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...