जामताड़ा, फरवरी 19 -- जेईई-मेन में डीएवी जामताड़ा के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जामताड़ा, प्रतिनिधि। सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए इस वर्ष आयोजित जेईई-मेन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के छह से अधिक विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों तथा जिले का नाम रोशन किया है। सफल विद्यार्थियों में अनिका गुप्ता (98.35 प्रतिशत), अंशु बर्मन (96.96 प्रतिशत), आशीष गुप्ता (96.69 प्रतिशत), अर्चित वत्स (93.6 प्रतिशत), आर्या अतुल्य (93.4 प्रतिशत), संजय मंडल (85.95 प्रतिशत) तथा अंशु बर्मन (97.0 प्रतिशत) शामिल हैं। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता सदैव परिश्रम, लगन और सह...