धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जेईई मेन 2026 सेशन वन की परीक्षा बुधवार को शुरू हुई। दो पालियों में परीक्षा ली गई। धनबाद के पलानी में आयोन डिजिटल जोन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली के लिए सुबह 7 बजे से रिपोर्टिंग शुरू हो गई थी। 8:30 बजे सुबह मेन गेट बंद कर दिया गया। धनबाद व आसपास के विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। अंतिम समय में पहुंचे कई छात्रों ने दौड़ लगा कर सेंटर में प्रवेश किया। 9 बजे से परीक्षा शुरू हुई। 12 बजे दोपहर परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों ने कहा कि गणित में कई प्रश्न मध्यम तो कई प्रश्न कठिन स्तर के पूछे गए। फिजिक्स में भी मध्यम स्तर के प्रश्न पूछे गये। ज्यादातर सवाल फॉर्मूला बेस्ड था। केमिस्ट्री में आसान प्रश्न से छात्रों के चेहरे खिल गए, लेकिन कई प्रश्न लंबे थे। इस कारण समय अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.