गढ़वा, फरवरी 16 -- गढ़वा। आर के पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवानी सिन्हा और अभिषेक पांडेय ने जेईई मेंस 2025 में अपनी सफलता का परचम लहराया है। छात्रा शिवानी ने अपने लगन, परिश्रम और स्वध्याय से यह सफलता प्राप्त की है। वह शुरु से ही मेधावी छात्रा रही है। वहीं स्कूल से 2023 में विज्ञान संकाय से पढ़े पूर्व छात्र अभिषेक पांडेय ने भी सफलता प्राप्त की। सफलता पर स्कूल के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि यह स्कूल के कर्मठ व योग्य शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि गढ़वा जैसे छोटे शहर के बच्चे भी बिना विशिष्ट कक्षा व विख्यात कोचिंग के सफलता के परचम लहरा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.