बलरामपुर, फरवरी 19 -- तुलसीपुर। नगर पंचायत के बिस्कोहर मार्ग निवासी ऋषभ सोनी पुत्र दिलीप कुमार सोनी ने जेईई मेंस परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। बताया जाता है कि वर्ष 2023 में आईसीएसई बोर्ड से हाईस्कूल में 91% तथा 2025 में आईएससी इंटरमीडिएट में 90% अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। ऋषभ ने बताया कि उसने बाहर कोचिंग न जाकर प्रतिदिन 10 से 12 घंटे स्वाध्याय कर यह सफलता पाई है। अपनी उपलब्धि का श्रेय ऋषभ ने अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को दिया है। विद्यालय प्रबंधक विनोद सिंह कलहंस सहित सभी ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.