मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जेईई मेंस परीक्षा के अंतिम दिन आर्किटेक्चर और बी प्लानिंग में 30 फीसदी बच्चे अनुपस्थित रहे। बुधवार को जेईई मेंस के दूसरे चरण की अंतिम परीक्षा थी। एक ही पाली में यह परीक्षा हुई। एक ही ऑनलाइन केन्द्र पर परीक्षा आयोजित की गई। 133 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिनमें 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कई परीक्षार्थी साढ़े आठ बजे के बाद पहुंचे, जिन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। ऐसे में परीक्षार्थी कर्मियों से भी उलझ पड़े। जेईई मेंस के पहले चरण और दूसरे चरण की परीक्षा के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इसी आधार पर एडवांस के लिए रिजल्ट निकाला जाएगा। बड़ी संख्या में ऐसे परीक्षार्थी रहे हैं, जो दोनों चरण की परीक्षा में शामिल हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.