कन्नौज, फरवरी 20 -- कन्नौज। शहर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की इंटरमीडिएट में अध्यनरत छात्रा ने जेईई मेन के घोषित हुए परिणाम में 98.42 एनटीए स्कोर प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा की कामयाबी पर स्कूल स्टाफ ने मुंह मीठा कराकर बधाई दी। छात्रा अवंतिका सिंह इंटरमीडिएट में अध्यनरत हैं। वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही हैं। छात्रा ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में उत्कृष्ट संतुलन स्थापित करते हुए सफलता अर्जित की है। यह कामयाबी छात्रा के कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय, अनुशासन का प्रतिफल है। प्रबंधक सुनील सिंह ने कहा कि छात्रा की कामयाबी पर अत्यंत गर्व है। कहा कि बोर्ड परीक्षा में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...