जमशेदपुर, अप्रैल 24 -- 11वीं और 12वीं के छात्र, जो जेईई और नीट की तैयारी करना चाहते हैं, अब फ्री में कोचिंग ले सकते हैं। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथी प्लेटफॉर्म पर 25 अप्रैल से नया बैच शुरू किया जा रहा है। इस बैच का हिस्सा बनने के लिए साथी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इस प्लेटफॉर्म पर आईआईटी और एम्स के सीनियर प्रोफेसर और मेंटर्स छात्रों की पढ़ाई में मदद करते हैं। लाइव क्लासेस से लेकर वीडियो लेक्चर तक की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी के लिए 11वीं और 12वीं (12वीं पास भी) के लिए अलग-अलग बैच होंगे। इस समय जो छात्र 11वीं में हैं, वे 2027 में होने वाली जेईई मेन और नीट परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, जो छात्र अभी 12वीं में हैं, वे 2026 की परीक्षा में शामिल होंगे। यानी जेईई और नीट दोनों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.