हाजीपुर, फरवरी 16 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव स्थित जेआरसी कालेज के संस्थापक स्व.जदु बाबू की 17 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता पूर्व बीईओ नरेंद्र कुमार और संचालन प्रो.शिवनाथ सिंह ने किया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कालेज के संस्थापक स्व.जदु बाबू ने समाज के कमजोर और आर्थिक रुप से पिछड़े वर्गों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने दलितों,अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षा के माध्यम से समाज में सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिलाया। कालेज के दानदाता सदस्य रामप्रवेश सिंह, प्राचार्य सह सचिव प्रो.मनोज कुमार ने कालेज को सभी संकाय में डिग्री का मान्यता दिलाने का आग्रह किया। जिस...