रांची, फरवरी 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (जेआरएसयू) में मंगलवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के दिशा-निर्देशों के तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण-जलवायु परिवर्तन अनुकूलन (डीआरआर-सीसीए) क्लब का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह झारखंड का पहला ऐसा क्लब है जिसे आपदा प्रबंधन और सामुदायिक क्षमता निर्माण के विशेष उद्देश्य से स्थापित किया गया है। रजिस्ट्रार डॉ. हेमेंद्र कुमार भगत ने क्लब का उद्घाटन किया। संकाय समन्वयक डॉ. प्रिया नम्रता तोपनो ने क्लब की भावी कार्ययोजना और लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। जागरुकता के उद्देश्य से विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बीच नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। वहीं, लेफ्टिनेंट कर्नल स्टीफन डी. कोस्टा के संचालन में अंतर-विभागीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.