हजारीबाग, फरवरी 3 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। जेंडर समानता एवं महिला हिंसा विरोधी जागरूकता को लेकर विष्णुगढ़ सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के कई पंचायतों के किशोर प्रतिभागी शामिल हुए। जीएफएफ के तत्वावधान में समाधान द्वारा आयोजित कार्यशाला में मर्द एवं मर्दानगी विषय पर प्रकाश डाला गया। संस्था की कार्यकारी निदेशिका हिल्डा पिंटो ने कहा कि मर्दानगी शब्द पितृसत्तात्मक शब्द से निकला है। महिलाओं के साथ होने वाले हिंसा के खिलाफ अब पूरे विश्व में आंदोलन चल रहे हैं। अब इसे एक सामाजिक मुद्देे के रूप में लिया जा रहा है। वर्तमान में आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में महिलाओं के निर्णय एवं भागीदारी काफी कम है। इन क्षेत्रों में आज भी पुरूष वर्ग का अधिक बोलबाला है। इसमें समानता लाने की आवश्यकता है। कहा कि अब ...