रांची, दिसम्बर 30 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर पलाश (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के तत्वावधान में मंगलवार को नगड़ी थाना परिसर में जेंडर समानता के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सशक्त नारी, हिंसा मुक्त झारखंड के नारों के साथ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान में नगड़ी जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी दीदियां, आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं और सहायिकाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगड़ी सीएलएफ की अध्यक्ष अनीता देवी और जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने की। नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों को बाल विवाह रोकने और जेंडर समानता का पालन करने की शपथ दिलाई गई। जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने कहा कि महिला और पुरुष में भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। महिलाओं को भी उनके हक औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.