सिमडेगा, दिसम्बर 10 -- ठेठईटांगर प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित जेंडर रिसोर्स सेंटर को राज्य स्तरीय कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान जेएसएलपीएस द्वारा संचालित जेंडर अभियान के अंतर्गत महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक न्याय की दिशा में किए गए उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। राज्य स्तर पर सम्मान मिलने पर लोगों में हर्ष है। बताया गया कि जिले में अब तक कुल 581 केस दर्ज हुए। जिनमें से 471 मामलों को पोर्टल पर रजिस्टर किया गया है। 217 केस सफलता पूर्वक निष्पादित किए जा चुके हैं। पोर्टल में दर्ज मामलों में घरेलू हिंसा के कुल 276 केस शामिल हैं। वहीं ठेठईटांगर प्रखंड में कुल 280 मामलों का पंजीकरण किया गया है। जिनमें से 221 मामलों को सफलतापूर्वक पोर्टल पर दर्ज किया जा चुका है। इधर डीसी कंचन सिंह ने जेंडर रि...