रांची, मार्च 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और लैंगिक हिंसा को रोकने के उद्देश्य से जामताड़ा और गोड्डा के 270 स्कूलों में लागू जेंडर इक्विटी मूवमेंट इन स्कूल (जेइएमएस) कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जेईपीसी सभागार धुर्वा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अबतक के कार्यों के मूल्यांकन में पाया गया कि इससे शिक्षा के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ी है। विद्यालय का माहौल बेहतर हुआ है और जेंडर समानता को बढ़ावा मिला है। झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने इस पहल को राज्य के सभी विद्यालयों में लागू करने की आवश्यकता बताई। कहा कि स्कूलों में इस कार्यक्रम से जागरुकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ यौन हिंसा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी संवाद करना बहुत जरूरी है। कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय महिला अनुसंधान केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.