सहरसा, दिसम्बर 2 -- सहरसा, नगर संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक संचालित जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत सोमवार को सतरकटैया प्रखंड के मेनहा प्लस टू महंथ सरयुग दास उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में लैंगिक समानता, बाल सुरक्षा कानूनों, जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की समझ को बढ़ाना था। कार्यक्रम में राजा बाबू, जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन, सहरसा द्वारा बालक एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को विभिन्न बिंदुओं पर जागरूक किया ।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का महत्व, बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं कानून, जेंडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.