कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर चिड़ियाघर चार फरवरी को अपने 52वें स्थापना दिवस पर 12 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को निशुल्क प्रलेश दे रहा है। चिड़ियाघर आने वाले पहले 52 बच्चों को इस छूट का लाभ मिल सकेगा। निशुल्क प्रवेश का लाभ लेने वाले बच्चों को साथ में आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। यह जानकारी चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. कन्हैया पटेल ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...