कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। कानपुर प्राणि उद्यान में एक मादा ढोल (जंगली कुत्ता) की मौत शुक्रवार को हो गई। जू अधिकारियों का मानना है कि आठ वर्षीय ढोल की मौत का कारण वायरल इन्फेक्शन है। हालांकि, सही कारण का पता लगाने के लिए सैंपल आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। वन रेंजर नवेद इकराम ने बताया कि 2022 में तिरुपति जू से मादा ढोल को यहां लाया गया था। उसके साथ आए दो और ढोल की मौत पहले ही हो चुकी है। एक सप्ताह में सैंपल रिपोर्ट आने की उम्मीद है। जू में अभी तीन और ढोल हैं, जिन्हें विशाखापट्टनम से लाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...