रुद्रपुर, अगस्त 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा जारी 2025-26 खेल कैलेंडर में जू-जित्सु को शामिल किए जाने पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर रविवार को प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों ने जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय कुमार जोशी का शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंटकर सम्मान किया। अध्यक्ष जोशी ने कहा कि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जू-जित्सु का शामिल होना खिलाड़ियों के लिए गर्व का विषय है। इससे उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी और रोजगार व सुविधाओं के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए और अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया। इस दौरान जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मीडिया एंड पब्लिसिटी कमीशन के चेयरमैन ऋषिपाल भारती, राष्ट्रीय रेफरी गंगा मेहरा, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.