कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चिड़ियाघर का 52वां स्थापना वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 12 वर्ष की उम्र तक के 52 बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया गया। निशुल्क प्रवेश वाले पहले पर्यटक 9 वर्षीय नूर आलम रहे। यहां चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. कन्हैया पटेल, निदेशक सामाजिक वानिकी दिव्या, नवेद इकराम, फिरोज खान, डॉ. नासिर, डॉ. नितेश कुमार कटियार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...