जहानाबाद, फरवरी 27 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में पैक्स चुनाव के बाद हुई मतगणना में जूली देवी पैक्स अध्यक्ष बनी। जूली देवी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अनिकेत कुमार उर्फ छोटू सिंह की पत्नी है। छोटू सिंह दो बार लगातार पैक्स अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। इस वर्ष उनकी पत्नी चुनाव मैदान में थी, जिन्होंने 766 मतों से विजय प्राप्त की। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचि पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने मतगणना के बाद विजय होने का प्रमाण पत्र दिया। निर्वाचि पदाधिकारी ने बताया कि जूली देवी को 1252 वोट मिले जबकि सुनील कुमार को 486 मत प्राप्त हुए। 120 वोट अमान्य घोषित किए गए। कुल 1858 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जीत के बाद जूली देवी ने कहा कि किंजर पंचायत के किसानों की सेवा करना मेरा प्रथम कर्तव्य रहेगा। सरकार के द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.