पावापुरी, जून 4 -- हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्तमान समय में ज्येष्ठ माह चल रहा है। यह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभकारी है। इस बार ज्येष्ठ के महीने में मात्र 5 दिनों के भीतर 5 बड़े पर्व और शुभ योग एक साथ पड़ रहे हैं, जो इसे और भी खास बना देते हैं। यह समय खरीदारी, नए कार्यों की शुरुआत, भूमि-गृह प्रवेश और विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह संयोग कई वर्षों में एक बार आता है, जब इतने कम दिनों में इतने शुभ मुहूर्त और पर्व एक साथ पड़ें। जो लोग किसी शुभ कार्य की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए यह समय बिल्कुल उपयुक्त है। आचार्य पप्पु पांडेय कहते हैं कि इन दिनों में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करें। धार्मिक कार्यों, दान-पुण्य और पूजा में भाग लें। संपत्ति और वाहन की खरीददारी इन शुभ योगों में करना फल...