बुलंदशहर, फरवरी 6 -- खेल निदेशालय के तत्वावधान में नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में जनपद उच्च प्राथमिक विद्यालय दोहली, यंग स्टार क्लब, डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालक इंटर कॉलेज, यमुनापुरम स्टेडियम सहित आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सभी मैच लीग आधार पर खेले गए। पहले मैच में उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम ने राजकीय बालक इंटर कॉलेज को पराजित किया। दूसरे मैच में यंग स्टार क्लब ने डी.ए.वी. को शिकस्त दी। सेमीफाइनल मुकाबलों में राजकीय बालक इंटर कॉलेज और यंग स्टार क्लब के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें यंग स्टार क्लब विजयी रहा। दूसरे सेमीफाइनल में यमुनापुरम स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजयी रही। फाइनल मुकाबला उच्...