हरदोई, जनवरी 6 -- हरदोई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने जनपद में किए गए समायोजन को नियमविरुद्ध और मनमाने ढंग से किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसे समायोजन का विरोध करते हुए बहिष्कार की घोषणा की है। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि बिना किसी स्पष्ट गाइडलाइन के किए गए समायोजन पूरी तरह नियमों के खिलाफ हैं। संघ की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश का कोई भी प्रभावित शिक्षक समायोजित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण न करे। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा और शिक्षक नेतृत्वविहीन नहीं हैं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ा है। योगेश त्यागी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की मनमर्जी से विभाग नहीं चलेगा और न ही बेसिक शिक्षक अनाथ हैं। विभाग बेसिक शिक्षा...