पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। लॉयंस बाल विद्या मंदिर में एथलेटिक फिस्टा में लव हाउस अव्वल रहा। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वार्षिक खेल उत्सव एथलेटिक फिस्टा का समापन हो गया। खेल महाकुंभ में मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रहे। प्रतियोगिता में 100, 200, 400 और 800 मीटर की दौड़ हुई। लंबी कूद और ऊंची कूद इवेंट्स हुए। इसके अलावा गोला फेंक, बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिताये हुई। प्रतियोगिता के परिणार्मों में लव हाउस का दबदबा रहा। ओवरऑल चैंपियन जूनियर विंग में लव हाउस ने चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रधानाचार्य डॉ. एसके शर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने छात्रों की ऊर्जा की सराहना करते हुए खेल को धरित्र निर्माण का आधार बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.