मिर्जापुर, जनवरी 10 -- चुनार,हिन्दुस्तान संवाद। लाइब्रेरी क्लब एवं चुनार क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ नगर पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद एवं टूर्नामेंट के अध्यक्ष मेजर कृपा शंकर सिंह ने किया। इसका समापन 11 जनवरी को होगा। प्रतियोगिता का आयोजन चुनार नगर पालिका के गांधी पार्क स्टेडियम में किया गया है। प्रतियोगिता के आरम्भ में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ के संबंध में बताया। कहाकि खेलकूद प्रतियोगिताओं से शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहा जा सकता है। उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता के मैच खेले गए। अंडर-17 वर्ग का पहला मैच चुनार की दिवित व प्रतीक की जोड़ी एवं मेड़िया की उज्ज्वल और अननत की जोड़ी के बीच हुआ। दिवित व प्रतीक की ...