जमशेदपुर, जनवरी 31 -- जूनियर लीग 2025-26 के ग्रुप 'जी' के उद्घाटन मुकाबले में जमशेदपुर एफसी अंडर-16 टीम ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए इन्फोकस स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाफ 2-2 से बराबरी हासिल की। यह मुकाबला पश्चिम बंगाल में खेला गया, जहां जमशेदपुर की टीम ने पिछड़ने के बावजूद आखिरी क्षणों में मैच बचा लिया। मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर एफसी ने सकारात्मक खेल दिखाया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में 45 1 मिनट पर मार्शल हेंब्रम ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक जमशेदपुर एफसी बढ़त बनाए रखने में सफल रही। दूसरे हाफ में इन्फोकस स्पोर्ट्स अकादमी ने वापसी करते हुए 52वें और 65वें मिनट में दो गोल दागकर मैच में बढ़त बना ली। इसके बाद जमशेदपुर एफसी ने लगातार आक्रमण तेज किया। अतिरिक्त समय के 95वें मिनट में दबाव के बीच विपक्षी टीम से आत्मघाती गोल हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.