जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- गढ़वा जिला कबड्डी संघ की ओर से 6 और 7 दिसंबर को 19वीं झारखंड राज्य जूनियर (अंडर-20) बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ की टीमें हिस्सा लेंगी। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के निर्देशन में होने वाली प्रतियोगिता के लिए जिलास्तर पर चयनित 28 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है। बालक वर्ग की टीम में कप्तान रौशन कुमार के नेतृत्व में सोनू कुमार, विशु राज, सागर झा, उमंग साहू, अमृत राज सिंहदेव, रमन कुमार तिवारी, राहुल कुमार, मनमोहन भट्ट मिश्रा, विनय कुमार, करण किस्कू, रोहित कुमार, इशाक टोपनो और पीयूष कुमार शामिल हैं। टीम के कोच राजा रणवीर होंगे। वहीं, बालिका वर्ग में कप्तान अंकिता कुमारी के साथ विनीता मुर्मू, प्रियंका कुमारी, ग्लोरी हांसदा, स्वेता कुमारी, अंजली महतो, मालो टुडू, निशा कुमारी, रूबी...