देवघर, नवम्बर 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद देवघर शाखा द्वारा भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.अरविंद मनोज सिंह, विशिष्ट अतिथि योगिता बाजपेई, परिषद के अध्यक्ष आलोक मल्लिक, सचिव कंचन शेखर तथा संयोजक संस्कार विनीता मिश्रा ने संयुक्त रूप से भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्रों द्वारा सामूहिक वंदे मातरम्, स्वागत व प्रेरक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता में शहर के 9 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी विद्यालयों में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला, रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर जसीडीह, मैत्रेय स्कूल, जसीडीह पब्लिक स्कूल, उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर, डिवाइन पब्लिक स्क...